प्रदेश में तबादलों पर लगी रोक हटी ,1 जुलाई से शुरू होंगे ट्रांसफर
भोपाल
मध्य प्रदेश में तबादलों (Transfer) पर लगी रोक हटा ली गयी है. 1 जुलाई से सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले शुरू हो जाएंगे. सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने ऐलान किया है कि 1 से 31 जुलाई तक तबादलें हो सकेंगे. विभागीय स्तर पर मंत्री और स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री की मंजूरी से तबादले हो सकेंगे
मध्य प्रदेश में 2 साल से तबादलों का इंतजार कर रहे अधिकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. सीएम शिवराज ने तबादलों पर लगी रोक को हटाते हुए 1 जुलाई से तबादले शुरू करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने कहा 1 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश में तबादले हो सकेंगे. मानवीय संवेदना ओं के आधार पर ही तबादले होंगे.
कोरोना के कारण रुके हुए थे ट्रांसफर
प्रदेश में नियमित स्थाई कर्मी, संविदा दैनिक वेतन भोगी, निगम मंडल समेत 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं. सीएम शिवराज के सत्ता संभालने के बाद से कई बार तारीखों का ऐलान हुआ लेकिन कोरोना वायरस काल के कारण तबादले नहीं हो सके. ऐसे में अब मुख्यमंत्री ने जरूरी तबादलों को 1 जुलाई से करने को मंजूरी दी है.
अभी तक जरूरी तबादलों की ही अनुमति
अभी तक कोरोना के काऱण सिर्फ अति आवश्यकता वाले तबादले हो पा रहे थे. लेकिन अब 1 जुलाई से सबके लिए रास्ता खुल गया है. तबादलों को लेकर सरकार ने जो नीति जारी की थी उसी के तहत तबादले होंगे. मतलब विभागीय स्तर पर मंत्री और स्थानीय स्तर पर प्रभारी मंत्री की मंजूरी से तबादले हो सकेंगे.
31 जून तक 10 लाख वैक्सीनशन का लक्ष्य
बीजेपी की आज हुई एक अहम बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 21 जून से कोरोना वैक्सीनेशन का महा अभियान चलाया जाएगा. 21 जून से फ्री में वैक्सीनेशन होगा. 17 हजार सेंटर्स पर वैक्सीन लगाई जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा सरकार ने महा अभियान के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है. 31 जून तक 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है.

पाठको की राय