Wednesday, October 21st, 2026

 पटना डेंटल कॉलेज में दाखिले पर रोक, मान्यता पर संकट, डीसीआई ने क्यों की सिफारिश?

 बिहारः

डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई) ने पटना डेंटल कॉलेज में नए सत्र में नामांकन पर रोक लगा दी है। इसके लिए डीसीआई ने केंद्र सरकार से सिफारिश की है। साथ ही सत्र 2022-23 में नामांकन की मान्यता रद्द करने संबंधी प्रस्ताव भी दिया है।

डीसीआई की सिफारिश पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने पटना डेंटल कॉलेज के प्राचार्य से पक्ष रखने को कहा था। दो दिसंबर को पक्ष रखने गए प्राचार्य को राज्य के स्वास्थ्य विभाग से कमियों को दूर करने संबंधी सहमति पत्र नहीं मिला। मजबूरी में प्राचार्य ने अपने स्तर पर कमियों को दूर करने संबंधी सहमति पत्र पेश किया। कहा, जितनी जल्दी हो कॉलेज की कमियों को दूर किया जाएगा। केंद्र उनके पक्ष से कितना संतुष्ट है, यह जल्द पता चलेगा। 

 

# पटना डेंटल कॉलेज

Source : Agency

पाठको की राय