Sunday, October 25th, 2026

बाँस आधारित फाइबर बोर्ड के उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ

भोपाल

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम और मुख्यमंत्री चौहान ने विधानसभा परिसर में आयोजित बाँस आधारित फाइबर बोर्ड से बने उत्पादों की प्रदर्शनी का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। गृह एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। बाँस को लकड़ी के विकल्प के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से बाँस आधारित इंजीनियर्ड बोर्ड द्वारा निर्मित उपभोक्ता उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। आर्टिसन एग्रोटेक प्रायवेट लिमिटेड इंदौर द्वारा दरवाजे, शयन कक्ष, भोजन कक्ष, बाथरूम के लिए फर्नीचर और रसोई उत्पाद बनाए जाते हैं। हरा-भरा और टिकाऊ अर्थतंत्र विकसित करने के उद्देश्य से आरंभ की गई इस पहल से किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त होगा।

 

#बाँस आधारित

Source : Agency

पाठको की राय