Monday, October 19th, 2026

बांसा और बिछिया शक्ति केंद्र की बैठक सम्पन्न

डिंडोरी
शहपुरा भाजपा जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्ष शहपुरा घनश्याम कछवाहा ने शाहपुर के टिकरा सरई उर्फ बांसा और बिछिया  के ग्राम केंद्र में ,बूथ अध्यक्ष महामंत्री , बीएलओ  सह संयोजक , संयोजक की बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान बूथ को मजबूत करने के संबंध में चर्चा की गई इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाने वाली मन की बात को हर बूथ स्तर पर सुनाय जाने के लिये कहा साथ ही कार्यक्रम की ग्रुप में डालने को कहा, बैठक के दौरान जिला सह मीडिया प्रभारी अनूप गुप्ता,विष्णु अवधिया,असोक चौकसे,राहुल रैकवार,अमित कछवाहा,हीरा लाल साहू,घनश्याम शिवहरे,रामकुमार परस्ते, आशीष कुमार गौतम मीडिया प्रभारी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

#Shakti Kendra meeting

Source : Agency

पाठको की राय