बलरामपुर रामानुजगंज : गौ भक्त के घर पहुंचे पशु तस्कर, बोले- जान से मारना हमारे लिए बड़ी बात नहीं
बलरामपुर रामानुजगंज.
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के सरहदी क्षेत्रों से होकर झारखंड और पश्चिम बंगाल के बूचड़खाने में गौ वंश को लंबे समय से तस्कर ले जाते रहे हैं। वहीं समय-समय पर स्थानीय गौ भक्तों की सक्रियता से कार्रवाई भी हुई है। बीते एक सप्ताह में विजयनगर चौकी के अंतर्गत एवं रामानुजनगंज थाना के अंतर्गत गौ भक्तों के सक्रियता से 42 गौवंश को बूचड़खाने में ले जाने के दौरान बचाया जा सका है। वहीं तस्करों की विरुद्ध भी कार्रवाई हुई लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है कि तस्कर झारखंड से कार्रवाई के बाद गौ भक्त के घर में आकर बोले की जान से मार देना हमारे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।
साथ ही टांगी से हमले की भी कोशिश की। रामानुजनगंज थाने में 13 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिक की दर्ज की गई। मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी की रात में कनपुर के जंगल से पशु तस्करी की सूचना पर स्थानीय गौ भक्त छोटे लाल यादव अपने अन्य साथियों एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अश्वनी गुप्ता और रामानुजगंज थाने से प्रधान आरक्षक अतुल दुबे सहित पुलिस बल के घंटो मशक्कत के बाद गौ वंश को झारखंड के बूचड़खाने ले जाने के दौरान बचाया जा सका। वही गौ वंश तस्करों को भी पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध कार्यवाही की गई घटना के बाद झारखंड के 13 तस्कर छोटे लाल यादव एवं उपेंद्र यादव के घर में आकर टांगी से मारने का प्रयास किया वहीं कहा कि हमारे लिए जान लेना कोई बड़ी बात नहीं है घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल हो गया।
जान बचाकर छोटे लाल यादव एवं उपेंद्र यादव थाना पहुंचे। जहां 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराया। सभी आरोपी झारखंड के गढ़वा जिला के सोनपुरवा के हैं। गौ भक्त को धमकी देने के मामले में थाना प्रभारी ललित यादव ने बताया कि 13 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई थी सभी को न्यायालय पेश किया गया है।
#Killing is not a big deal for us#animal smugglers#reached cow devotee house threatened#Balrampur Ramanujganj

पाठको की राय