Thursday, October 22nd, 2026

महिला सुरक्षा ऐप अभिव्यक्ति की उपयोगिता से अवगत कराने बलरामपुर पुलिस का अभियान

बलरामपुर
छत्तीसगढ़ पुलिस ने महिलाओं, बच्चियों की सुरक्षा और शिकायतों का समाधान करने के लिए बेहद उपयोगी ऐप बनाया है, इस ऐप का नाम अभिव्यक्ति है। लोकेशन के हिसाब से एसओएस का बटन दबाते ही यूजर के पास तुरंत पुलिस सहायता पहुंचेगी। ऐप के माध्यम से महिलाएं कहीं से भी शिकायत पुलिस के पास दर्ज करा सकेंगी, महिलाओं छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इस अभिव्यक्ति एप की जानकारी से अवगत कराने व इसके प्रचार प्रसार को लेकर बलरामपुर जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी कड़ी में निरीक्षक अनिता प्रभा मिंज द्वारा तातापानी के उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पहुंचकर स्कूली छात्राओं को अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड करने एवं उसका उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। अनिता प्रभा मिंज ने शिक्षकों छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि यह महिला सुरक्षा के लिए बनाया गया है इसकी उपयोगिता की जानकारी एक दूसरे को साझा करें एवं आस-पड़ोस की महिलाओं को जरूर अवगत कराएं ताकि वह किसी कठिनाई के समय इस अभिव्यक्ति का उपयोग कर पुलिस सहायता ले सकें।इस दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तातापानी के प्राचार्य एवं टीम रक्षक सहित स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं व स्कूली छात्राएं मौजूद रहे।

 

#Balrampur Police

Source : Agency

पाठको की राय