Monday, October 19th, 2026

बलरामपुर : रिंग रोड के निर्माण में ठेकेदार की मनमानी, धूल के गुबार से लोग परेशान, मनमानी तरीके से हो रहा काम

बलरामपुर.

बलरामपुर रामानुजगंज में लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से रिंग रोड में 6.60 किलोमीटर सड़क निर्माण करीब 10 करोड रुपये लागत से कार्य दशहरा के पूर्व से प्रारंभ कर दिया गया था परंतु कार्य अत्यंत मंथर गति से एवं मनमानी पूर्वक कराए जाने से रिंग रोड वाशी परेशान हैं। वहीं इस रोड में रहने वाले लोग ठेकेदार के द्वारा पानी का छिड़काव हमेशा नहीं करने का आरोप लगाया है।

लोक निर्माण विभाग एवं ठेकेदार के मनमाने कार्यशैली को लेकर लोगों में आक्रोश है। गौरतलब है की दशहरा के पूर्व से रिंग रोड निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग के द्वारा ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा है, कार्य के प्रारंभ होने के साथ ही ठेकेदार के मनवाने रवैये से लोगों में आक्रोश है, पूर्व में बने डामरीकृत सड़क को उखाड़ कर रोड का निर्माण किया जा रहा है डामरीकृत सड़क उखड़ने के बाद सड़क दो चक्का वाहन भी चलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं हो रही है वहीं ठेकेदार के द्वारा पानी छिड़काव करने में भी मनमानी किया जा रहा है जिसका नतीजा यह है कि जिस दिन पानी का छिड़काव नहीं होता है उस दिन इस रोड में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो जाता है।

इसी सड़क में शासकीय एवं निजी स्कूल हैं जहां छोटे-छोटे बच्चे अध्ययन करते हैं। जिस दिन पानी का छिड़काव नहीं होता है उस दिन छोटे बच्चों को भी काफी परेशानी होती है यहां तक की अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते हैं ऐसे में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को इस ओर गंभीरता से ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

 

#troubled#dust#Ring Road#contractor doing arbitrarily

Source : Agency

पाठको की राय