Wednesday, October 21st, 2026

बदल जाएगा बालोद रेलवे स्टेशन: मॉडल लुक में आएगा नजर, तीन ओवरब्रिज; मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

बालोद.

भारतीय रेल ने बालोद जिले में महत्वपूर्ण सौगात दी है। जिले के दल्ली राजहरा स्टेशन को मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसकी आधारशिला देश के प्रधानमंत्री ने रखी। वहीं सांसद मोहन मांडवी इस आयोजन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि मोदी की गारंटी है जो पूरी होने जा रही है। रेलवे के क्षेत्र में हमारी सरकार ने अभूतपूर्व विकास किया है।

सरकार रेलवे कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी के तहत आज का यह शिलान्यास कार्यक्रम किया जा रहा है। शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम में बालोद जिले को महत्वपूर्ण सौभाग्य मिली। जिसमें मॉडल स्टेशन के अलावा काफी लंबे समय से मांग थी कि पाररास रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण किया जाए इसकी आधार शिला रखी गई है। वहीं चैनगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास ओवरब्रिज और परसोदा के पास ब्रिज की आधारशिला रखी गई है। जिन जगहों पर इस निर्माण के आधारशिला रखी गई है। वह काफी व्यस्ततम मार्ग है। रेलवे क्रॉसिंग होने के कारण फाटक बंद होने से राहगीरों को दिक्कतें होती थी।

डबल लाइन और एसी कोच की मांग
सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि मैं इस क्षेत्र के लिए काफी कुछ किया है। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र को निर्देशित किया कि राजहरा शहर को लेकर विशेष ध्यान दें। साथ ही उन्होंने दो पानी टैंकर देने की निर्देश भी जिला इस्पात संयंत्र प्रबंधन को दिए हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि यह लाइन डबल लाइन बने और यहां पर एक एसी कोच की भी शुरुआत हो। साथ ही उन्होंने इस क्षेत्र को सीधे-सीधे डोंगरगढ़ से जोड़ने की भी बात कही है। उन्होंने कहा फिर जब लौट कर आएंगे। जब आपका आशीर्वाद रहेगा तब बचे हुए कामों को पूरा करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी जरूर पूरी होती है। इस आयोजन में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन साहू पूर्व जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार यज्ञ दत्त शर्मा प्रमोद जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

 

#Balod railway station#seen in model look#world class facilities#three overbridges

Source : Agency

पाठको की राय