Wednesday, October 21st, 2026

बल्देवगढ पुलिस अवैध रेत परिवहन करते हुये ट्रेक्टर ट्राली को किया जप्त

टीकमगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे द्वारा अवैध रेत परिवहन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके तारत्मय में अति . पुलिस अधीक्षक व एसडीओपी टीकमगढ़ एवं एसडीओपी जतारा के मार्ग निर्देशन में दिनांक 15.11.22 को सुनौनी तिगैला टीकमगढ़ जतारा रोड से ट्रेक्टर कमांक एमपी 36 एए 7398 को चोरी से अवैध रेत परिवहन करते हुये पाये जाने पर आरोपी लोटन उर्फ परशुराम पिता स्व . मिन्चू चढार निवासी लारखुर्द जतारा पर अपराध क . 537 / 22 धारा 379 भादवि 53 ख गौड खनिज अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । उक्त कार्यवाही में एसडीओपी जतारा सुश्री प्रिया सिंधी , थाना प्रभारी उनि . अमित साहू , प्रआर कमलेश सोनी , प्रआर रमाशंकर प्रआर रज्जन , आर . राकेश आर , तेजेन्द्र एवं आर . नरेन्द्र जाट की सराहनीय भूमिका रही.

 

Source : Agency

पाठको की राय