Wednesday, October 21st, 2026

शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या, तनाव के बाद लगी धारा 144

बेंगलुर
 कर्नाटक के शिवमोग्गा में रविवार रात एक बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में तनाव है। कहा जा रहा है कि 26 साल के बीजेपी नेता ने हिजाब को लेकर सोशल मीडिया में कुछ लिखा था। हत्या के बाद इलाके में जमकर बवाल हुआ। तोड़फोड़ के बाद वाहनों में आग लगा दी गई। बवाल बढ़ता देख इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। धारा 144 लागू कर दी गई है। स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।हिंदू संगठनों में रोष है। इसके चलते प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और किसी भी तरह की हिंसा को टालने के लिए धारा 144 लगा दी गई है। इस हत्या को हिजाब विवाद से भी जुड़ा बताया जा रहा है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस ने बताया कि बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। हिंसा के बाद पूरे राज्य में पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है। बड़े पैमाने पर हुई हिंसा के डर से शिवमोग्गा शहर को पुलिस गढ़ में तब्दील कर दिया गया है।

दर्जी का करता था काम
हर्ष के रूप में पहचाने जाने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ता की रविवार देर रात भारती कॉलोनी में रविवर्मा स्ट्रीट के पास बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हर्ष पेशे से एक दर्जी था और जिले में बजरंग दल का 'प्रकंद सहकार्यदर्शी' (समन्वयक) का पद संभालते थे।

 

 

#शिवमोगा में बजरंग

Source : Agency

पाठको की राय