Monday, October 19th, 2026

बाजरे का राब

सामग्री
1/4 कप बाजरे का आटा
3 से 4 कप छाछ
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 छोटा चम्मच अजवाइन
नमक और कला नमक (स्वादानुसार)
थोड़ा सा भुना हुआ जीरा पाउडर और पुदीने के पत्ते ऊपर से डालने के लिए

विधि
- बाजरे का राब बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में बाजरे का आटा, छाछ, जीरा पाउडर, अजवाइन, नमक, काला नमक डालकर अच्छी तरह से इसे मिक्स कर लें। इसमें कोई भी लम्स नहीं रहना चाहिए।

- ट्रेडिशनल बैटर को रातभर फर्मेंट होने के लिए रखा जाता है। इससे इसका स्वाद और ज्यादा अच्छा हो जाता है और ये ज्यादा पौषिट बनता है।

- अब तैयार बैटर को धीमी आंच पर एक कढ़ाई में डाल दें। लगातार चलाते हुए इसे पका लें।

- आप देखेंगे कि कुछ समय बाद मिश्रण गाढ़ा होने लगेगा। इस समय इसे गर्म ही सर्व करें और ऊपर से पुदीने के पत्ते और भुना जीरा पाउडर डाल दें।

- रोजाना इस राब का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती है। साथ ही सर्दी जुखाम जैसी समस्याओं से भी आप दूर रहते हैं और बच्चों की इम्यूनिटी भी इससे बढ़ती है।

- याद रखें कि बाजरे के आटे को कभी भी ज्यादा देर तक स्टोर करके नहीं रखना चाहिए, नहीं तो यह कड़वा हो जाता है।

बाजरा के फायदे
बाजरे का सेवन हमारी पारंपरिक चिकित्सा और आयुर्वेद में भी इसका उल्लेख मिलता है। आयुर्वेद बाजरे को स्वाद में मीठा बताता है जो पचने के बाद तीखा, सूखा और गर्म स्वभाव का हो जाता है। पारंपरिक चिकित्सक पित्त, कफ दोषों को संतुलित करने के लिए आहार में बाजरे को शामिल करने की सलाह देते हैं। इसमें कैल्शियम, विटामिन बी, फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, खनिज, फाइटेट, फिनोल और टैनिन जैसे एंटीआक्सिडेंट्स भी पाए जाते हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय