Saturday, October 24th, 2026
Breaking
  •    आईआईटी भिलाई के छठे दीक्षांत समारोह में 313 विद्यार्थियों को मिली उपाधियाँ, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी स्वर्ण पदक से सम्मानित  •    योगी सरकार में बेटियों के विवाह की पहल लोकप्रियता के शिखर पर, सामूहिक विवाह योजना में 1.16 लाख से अधिक आवेदन  •    जातीय कला, संस्कृति और हुनर को मिलेगा नया बाजार, कारीगरों की आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनेगा ‘आदि बाजार 2026’ : मंत्री रामविचार नेताम  •    नर्मदा सिंचाई परियोजना से धार-झाबुआ के 260 गांवों को लाभ, 57 हजार हेक्टेयर जमीन होगी सिंचित  •    भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित पुस्तकों के लेखन के लिए भोपाल में दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

बाजपुर: जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, मायके वालों का आरोप दहेज के लिए की हत्या

बाजपुर
ऊधमसिंहनगर जिले के बाजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज की खातिर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों की तहरीर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूछताछ की। साथ ही शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

रविवार को इलाज के दौरान मौत
बाजपुर के ग्राम पंचायत नमूना स्थित दूधिया कॉलोनी निवासी गीता पत्नी दिनेश ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ खा लिया। रविवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से स्वजनों में कोहराम मच गया और मायके वाले बाजपुर पहुंच गए।

सुबह मायके वालों ने दी तहरीर
सोमवार की सुबह कोतवाली पहुंचे मायके वालों ने एसएसआई विक्रम सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने तहरीर देकर ससुराल वालों पर दहेज की खातिर मारपीट करने व जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया।

दोनों का है एक सात माह का बेटा
मायके के लोगों ने बताया कि दोकपुरी टांडा थाना अजीमनगर रामपुर, उत्तर प्रदेश निवासी पूरन लाल ने अपनी बेटी गीता की शादी 16 मार्च 2020 में ग्राम पंचायत नमूना स्थित दूधिया कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र रामकिशन के साथ की थी। उनका एक सात माह का बेटा शिवांश है।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के बाद सीओ वंदना वर्मा, एसएसआई विक्रम सिंह धामी, बरहैनी चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह बिष्ट मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए और घटना स्थल का मौका मुआयना कर पूछताछ की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय