बैसाखी का पर्व आज, लगाईं आस्था की डुबकी, स्वर्ण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की व मन्नतें मांगी, PM मोदी ने शुभकामनाएं दीं
अमृतसर
आज बैसाखी का पर्व है। इस मौके पर पंजाब के शहर अमृतसर में हजारों श्रद्धालु जुटे हैं। यहां स्वर्ण मंदिर पर श्रद्धालुओं ने प्रार्थना की व मन्नतें मांगी। सैकड़ों श्रद्धालु कुंड में नहाते देखे गए। चूंकि, यह पर्व किसानों और खालसा पंथ की स्थापना से संबंधित है, ऐसे में यह पंजाब-हरियाणा एवं चंडीगढ़ में ज्यादा मनता है। हालांकि, इसी दिन से हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत 2078 औऱ चैत्र नवरात्रि की भी शुरुआत हुई है।
अमृतसर से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, आप देख सकते हैं कि पर्व को किस तरह मनाया जा रहा है। यहां का स्वर्ण मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इसकी चोटी पर सोना जड़ा है। जबकि, बाकी हिस्से को सोने जैसा पोता गया है। इस मंदिर की भूमि पर एक बार में हजारों लोग एकत्रित हो सकते हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में अपना मैसेज ट्विटर पर पोस्ट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री ने भी बधाइयां दी हैं।

पाठको की राय