Tuesday, October 20th, 2026

बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 3 को

कोरिया
जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर की सभापति श्रीमती सौभाग्यवती सिंह कुसरो की अध्यक्षता मेंं 3 दिसम्बर दोपहर 2 बजे जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर के सभाकक्ष में सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई है।

बैठक में जनपद पंचायत बैकुण्ठपुर में कर्मचारियों का कार्य विभाजन प्रभार, लंबित बिलों के भुगतान, विभागीय समीक्षा के साथ विकास कार्यो की भी समीक्षा के साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी। बैकुण्ठपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्य सहित संबंधितों को निर्धारित स्थान और समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।

 

#Baikunthpur Janpad Panchayat

Source : Agency

पाठको की राय