Tuesday, October 20th, 2026

बहराइच:मूर्ति विसर्जन विवाद के बाद आरोपियों सहित 23 अन्य के घर नोटिस चस्पा

बहराइच
उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में महराजगंज बाजार में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। लोक निर्माण विभाग ने घटना में शामिल आरोपियों सहित 23 लोगों के मकानों पर शाम को नोटिस चस्पा किए हैं। इस नोटिसों में सड़क पर अतिक्रमण कर, किए गए निर्माण को तीन दिनों के भीतर स्वयं तोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस घटना के बाद से, महराजगंज बाजार में दहशत का माहौल है। लोग अपना सामान ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य साधन से निकालने में लगे हैं। ऐसे में वहां रह रहे लोग अपना सामान बचाने के लिए उसे सुरक्षित स्थान की ओर ले जा रहे हैं। शनिवार सुबह से ही बाजार में लोगों की हलचल देखी जा रही है।
घटना हरदी थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार में हुई थी, जहां मूर्ति विसर्जन जुलूस पर पथराव के दौरान हुई फायरिंग में रेहुआ मंसूर गांव निवासी राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से पुलिस ने मामले में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए नोटिसों में हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद का घर भी शामिल है। लोग बुलडोजर की कारवाई होने को लेकर दहशत में है।

 

 

#Bahraich

Source : Agency

पाठको की राय