Tuesday, October 20th, 2026

बागेश्वरधाम सरकार बोले: अब रुकेगा धर्मांतरण, राजिम कुभ में लिया जाएगा संकल्प

रायपुर.

भारत में लोग अखंडता की ओर बढ़ रहे हैं। एकता की ओर बढ़ रहे हैं। कल सभी सनातनियों में अयोध्या में त्रेता युग की ओर शुरुआत की है। अब द्वापर युग की तैयारी है। छत्तीगढ़ में भी बागेश्वर पीठ भगवान हनुमान जी की कृपा से धर्मांतरण रुकेगा। धर्मांतरण किए हुए लोगों को घर वापसी कराई जाएगी। इसके लिए राजिम के कुंभ सम्मलेन में शपथ लिया जाएगा।

अब देश में रामराज्य आएगा। ये बातें बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री ने रायपुर में एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा में कही। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है। इस दौरान भव्य आतिशबाजी भी की गई। भव्य आतिशबाजी को हर कोई देखते ही रह गए। बाबा के दरबार में अर्जी लगाने छत्तीसगढ़ समेत दूसरे राज्यों से भी लोग रायपुर पहुंच चुके हैं। कई छत्तीसगढ़ बीती रात को ही पंडाल में बिस्तर लगाकर बाबा का इंतजार कर रहे हैं। अपनी अर्जी लगाने दरबार में डेरा डाले हुए हैं। दरबार में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, यूपी, बिहार आदि राज्यों के श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं।

छत्तीसगढ़ में रोका जाएगा धर्मांतरण : राममंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होते ही सभी सनातनी हिंदूओं ने मिलकर त्रेता युग प्रारंभ किया.अब द्वापर युग की तैयारी है और हनुमान जी की कृपा से यहां पर भी समूचे क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है उसको रोका जाएगा घर वापसी बहुतायत मात्रा में कराई जाएगी. हम बेझिझक घर वापसी कराएंगे. राजिम में महाकुंभ लगने वाला है. राजिम के महाकुंभ में भी पूरा छत्तीसगढ़ सम्मिलित होने वाला है. यह हमारा ननिहाल है. यहां हमारे मामा जी रहते हैं. अब यहां चप्पे चप्पे कण-कण में राम नहीं है. राम ही कण-कण हो गए हैं.

    ''इसी तारीख को छत्तीसगढ़ में हमने पूरे भारत को नारा दिया था. तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा. साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला और बहुत जल्दी अब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं चलेगा क्योंकि अब यहां के हाल बदल चुके हैं. सब खुशहाल हो चुके हैं राम राज्य भारत में आ चुका है.''- धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, प्रमुख बागेश्वर धाम

रायपुर में धीरेंद्र शास्त्री की कथा : धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय की प्रशंसा की. कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने कहा विष्णु देव साय जी बहुत प्यारे हैं. बहुत जमीन से जुड़े हुए आदमी हैं. वह जनहित के लिए छत्तीसगढ़ के जनहित के लिए बहुत अच्छे हैं. हमारा उन्हें आशीर्वाद और साधुवाद.आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ प्रवास पर है.वो 27 जनवरी तक छत्तीसगढ़ में रहेंगे. इस दौरान रायपुर के कोटा में कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा.

 

#India moving integrity#conversion will stop#Bageshwardham government

Source : Agency

पाठको की राय