Wednesday, October 21st, 2026

बदायूं: गैस एजेंसी में शार्ट सर्किट से लगी आग, फटा सिलिंडर

बरेली
बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के कस्बा मुड़िया स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को आग लग गई।जिसके चलते सिलिंडर में विस्फोट होने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग में करीब दो लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। मुड़िया में इंडेन की शिव शक्ति गैस एजेंसी है। सुबह करीब पांच बजे एजेंसी से धुंआ उठता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो एजेंसी के कर्मचारी भी पहुंच गए। आग की लपटों ने दो सिलिंडर को भी चपेट में ले लिया। कंप्यूटर, लैपटाप, आलमारी समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गए। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ी पहुंच जाने से आग को फैलने से रोक लिया गया। एजेंसी स्वामी पंकज गुप्ता का कहना है कि आग से करीब दो लाख रुपये की क्षति हुई है। आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।

 

 

#Badaun

Source : Agency

पाठको की राय