Thursday, October 22nd, 2026

IPL 2023 से पहले CSK के लिए बैड न्यूज तो RCB के लिए आई गुड न्यूज

नई दिल्ली

IPL 2023 की तैयारी अब जल्द शुरू होने वाली है, क्योंकि टूर्नामेंट को शुरू होने में अब एक महीने और कुछ दिन का समय बाकी है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स यानी सीएसके के लिए एक बैड न्यूज और रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। दोनों टीमों के लिए बैड और गुड न्यूज खिलाड़ियों से जुड़ी है, क्योंकि एक टीम का खिलाफ इंजर्ड है और एक ने वापसी कर ली है।

दरअसल, पहले बात करते हैं एमएस धोनी की कप्तानी वाली सीएसके की, जिसके लिए बैड न्यूज न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर काइल जैमीसन से जुड़ी है, जो बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर के कारण आईपीएल के आने वाले सीजन से बाहर रहने वाले हैं। पिछले करीब 6-7 महीने से उन्होंने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है और वे इंग्लैंड के खिलाफ वार्मअप मैच खेले थे, लेकिन टेस्ट मैच से उन्हें बाहर होना पड़ा था।

वहीं, आरसीबी के लिए गुड न्यूज ये है कि ऑस्ट्रेलिया की टीम के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोट के बाद फिट हो गए हैं और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में वापसी कर ली है। इससे साफ होता है कि वे आईपीएल तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे और टूर्नामेंट में आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे। मैक्सवेल आरसीबी टीम के अहम हिस्सा हैं। वे एक पार्टी के दौरान अपने पैर में फ्रैक्चर कर बैठे थे।

 

 

#IPL 2023 से पहले CSK

Source : Agency

पाठको की राय