Thursday, October 22nd, 2026

बचेली का इंद्रधनुष सेवा संस्था ने वृद्धा आश्रम में मनाया विश्व महिला दिवस

बचेली
लौह नगरी बचेली में इंद्रधनुष सेवा संस्था के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बुजुर्ग और बेसहारा महिलाओं के साथ मनाया वृद्धाश्रम में मनाया।इंद्रधनुष इस क्षेत्र की एक ऐसी संस्था है जो महिलाओ के हक और न्याय के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस संस्था की संस्थापक अपर्णा बिस्वाश और फिऱोज नवाब का कहना है कि इस संस्था का मूल उद्देश्य ही हर पीड़िता को हरसंभव मदद के साथ न्याय दिलाना है।

इस संस्था ने 2 मार्च के बैठक में तय किया की इस बार का महिला दिवस वृद्धाश्रम में मनाये। इस संस्था के लगभग सभी सदस्य अपनी अपनी निजी वाहन से बचेली से लगभग 45 किलोमीटर दूर नर सेवा नारायण सेवा संस्थान गीदम के हारमपारा में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां पर रहने वाली महिलाओं के साथ काफी समय रहे और उनका हालचाल जाना। इंद्रधनुष संस्था की उपाध्यक्ष बिनाराज ने अपनी ननद की याद में बुजुर्ग महिलाओ और पुरूष के लिए दैनिक आवश्यकता की सामग्री जैसे साबुन शेंपू सर्फ तेल प्रदान किया।

संस्था की अध्यक्ष रिमो सोनी ने ग्रामीण बुजुर्ग महिलाओ से हल्बी और गोंडी भाषा मे बात की और जब वे बात कर रही थी तो माहौल बेहद भावुक हो गया था और उस बुजुर्ग ग्रामीण महिला के नेत्र से आँसु बहने लगे और उस बुजुर्ग को अपने घर के सदस्य याद आने लगे । संस्था के सभी सदस्यों ने कहा कि संस्था में आकर इन बुजुर्गों के साथ कुछ समय बीताना उनके जीवन में अवस्मरणीय रहेगा। उनके साथ बिताये हर पल की यादें वे अपने साथ संजोये रखेगें।

संस्था से पुष्पा चौधरी सरूपा नाग वंदना साहू, शबाना परवीन,पार्वती दुर्गा, ईश्वरी बिहारी, मिनी , देवी,प्रियंका बिहारी, सुमनी सोनानी,वृंदा महानंद,और बच्चे दीक्षा राज, रानी मिंज के साथ कांग्रेस के जिला सचिव नरेंद्र सोनी , राजेंद्र ,आफताब आलम और फिऱोज नवाब वार्ड पार्षदभी उपस्थित थे।

 

#Indradhanush Seva

Source : Agency

पाठको की राय