Sunday, October 25th, 2026

बाबूलाल मरांडी ने रिम्स में फैली गंदगी को लेकर कहा-सरकार में शामिल लोग अपनी कुर्सी-तिजोरी भरने की कर रहे चिंता

रांची
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रिम्स में फैली गंदगी को लेकर कहा कि झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल परिसर की ये दूषित नालियां गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे रहीं हैं। मरांडी ने कहा कि मानसून से पहले सभी सरकारी अस्पतालों की विशेष साफ-सफाई करानी चाहिए थी, लेकिन सरकार में बैठा हर जिम्मेदार व्यक्ति सिर्फ अपने स्वार्थ, अपनी कुर्सी, अपनी तिजोरी भरने की चिंता कर रहा है। मरीजों को बस भगवान भरोसे ही छोड़ दिया गया है। मरांडी ने कहा कि स्थिति इतनी बदतर है कि अस्पतालों की सिर्फ नालियां ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य विभाग का पूरा सिस्टम ही बजबजा गया है।

मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से अपील करते हुए कहा कि रिम्स की जल्द साफ-सफाई कराएं। उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता जी अतिशीघ्र राज्य के सभी अस्पतालों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर मरीजों को इस नरकीय वातावरण से मुक्ति दिलाएं।

 

 

#Babulal Marandi

Source : Agency

पाठको की राय