Wednesday, October 21st, 2026

बाबुल सुप्रियो ने आज को कोलकाता में ज्वॉइन की TMC

कोलकाता
बीजेपी से कई महीनों से नाराज चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने शनिवार को कोलकाता में TMC ज्वॉइन कर ली. सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने गुलदस्ता देकर बाबुल सुप्रियो का पार्टी में स्वागत किया. TMC ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि कोलकाता में हुए एक कार्यक्रम में बाबुल सुप्रियो पार्टी में शामिल हुए. इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी और राज्यसभा सांसद डेरेक ओ ब्रायन भी मौजूद थे. अभिषेक बनर्जी ने बाबुल सुप्रियो का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत हो जाएगी.

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे बाबुल सुप्रियो को बीजेपी ने पश्चिम बंगाल असेंबली के चुनाव में उतारा था लेकिन वहां इलेक्शन हार गए. उसी दौरान मंत्रिमंडल में हुए बदलाव में उनकी कुर्सी चली गई. जिसके बाद से वे पार्टी से नाराज चल रहे थे. बाबुल सुप्रियो ने जुलाई में राजनीति को अलविदा कहने की घोषणा की थी. फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा था कि वे राजनीति में केवल समाजसेवा के लिए आए थे. इस उद्देश्य को पाने के लिए अब वे अपनी राह बदलने जा रहे हैं. इसके बाद से उनके टीएमसी में शामिल होने की अटकलें लग रही थीं.

उधर सूत्रों के मुताबिक टीएमसी में शामिल होने के बाद केंद्र सरकार की ओर से उनकी सुरक्षा की कैटिगरी में बदलाव किया है. अब बाबुल सुप्रियो की सुरक्षा Z के बजाय Y कैटिगरी की कर दी गई है. बाबुल की सुरक्षा में CRPF की टुकड़ी तैनात रहती है.

 

Source : Agency

पाठको की राय