Thursday, October 22nd, 2026

नंबर-1 ODI बल्लेबाज बने बाबर आजम

नई दिल्ली
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अब दुनिया के नंबर-1 वनडे इंटरनेशनल बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की ताजा जारी रैंकिंग में उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान ने हाल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। सीरीज के निर्णायक मैच में बाबर ने 94 रनों की शानदार पारी खेली थी।  विराट कोहली दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं, जबकि लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड के रोस टेलर चौथे पायदान पर बने हुए हैं और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच पांचवें नंबर पर हैं। ताजा जारी रैंकिंग में बाबर आजम के 865 रेटिंग प्वॉइंट्स हो गए हैं, जबकि विराट कोहली के 857 रेटिंग प्वॉइंट्स हैं। वनडे सीरीज में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने भी शानदार बल्लेबाजी की थी और रैंकिंग में उनको भी इसका फायदा मिला है। फखर जमां ताजा रैंकिंग में सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। टॉप-20 बल्लेबाजों में विराट और रोहित के अलावा शिखर धवन भी हैं। धवन 17वें पायदाव पर हैं।

 

 

#Babar Azam

Source : Agency

पाठको की राय