Thursday, October 22nd, 2026

आईआरसीटीसी द्वारा घोषित बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा में डॉ. अंबेडकर नगर और साँची शामिल

डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थलों को रेखांकित करेगी यात्रा

भोपाल

आईआरसीटीसी ने आज बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा टूर पैकेज की घोषणा की, जिसमें मध्यप्रदेश के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) और साँची को शामिल किया गया है। 'देखो अपना देश' पहल में भारत गौरव पर्यटक ट्रेन से इस यात्रा में डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।

बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा पैकेज का पहला सफर अप्रैल 2023 में नई दिल्ली से शुरू होगा। 7 रात और 8 दिन की इस यात्रा का पहला पड़ाव बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की जन्म-स्थली डॉ. अंबेडकर नगर (महू) है। रायसेन स्थित साँची के स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों की यात्रा भी पैकेज में शामिल है। नागपुर स्थित दीक्षा-भूमि, वाराणसी स्थित सारनाथ और गया स्थित महाबोधि मंदिर यात्रा के अन्य गंतव्य स्थल हैं। यात्रा में राजगीर और नालंदा बौद्ध स्थलों का यात्रियों को सड़क मार्ग से दर्शन कराया जाएगा। यात्रा नई दिल्ली में समाप्त होगी। पर्यटकों के पास दिल्ली, मथुरा और आगरा कैंट स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने/उतरने का विकल्प भी रखा गया है।

 

 

#डॉ. अंबेडकर

Source : Agency

पाठको की राय