Tuesday, October 20th, 2026

आजमगढ़ जहरीली शराब कांड: शराब की दुकान के मालिक सहित 4 हिरासत में, 5 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 आजमगढ़  

उत्‍तर प्रदेश के आजमगढ़ के अहरौला क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 41 लोग बीमार हो गए। कई लोग अस्‍पतालों में भर्ती हैं। पुलिस ने इस मामले में शराब की दुकान के मालिक सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है। पांच लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।

शराब की दुकान के मालिक रंगेश यादव को पूर्व सांसद और फूलपुर से सपा के प्रत्‍याशी रमाकांत यादव का रिश्‍तेदार बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इस कांड में कुछ लोगों की आंखों की रोशनी चले जाने की भी बात कही जा रही है। मामले में शासन ने आबकारी विभाग के एक निरीक्षक व दो आबकारी सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।

अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय भूसरेड्डी ने सोमवार को देर रात बताया कि इस मामले में आजमगढ़ के आबकारी निरीक्षक नीरज सिंह व आबकारी सिपाही सुमन कुमार पांडेय और राजेन्द्र प्रताप सिंह को निलंबित किया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। आबकारी विभाग की यह कार्रवाई मामले में पुलिस विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई के अलावा है।

 

#आजमगढ़ जहरीली शराब कांड:

Source : Agency

पाठको की राय