Thursday, October 22nd, 2026

आजम खान के खानदान पर 151 का केस भी नहीं था, आज 300 मुकदमे लाद दिए; रामपुर में बोले अब्दुल्ला आजम

रामपुर
रामपुर के बिलासपुर में स्थानीय निकाय से सपा उम्मीदवार के समर्थन में आजम खान के बेटे और पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। अब्दुल्ला ने कहा कि जिन हालातों में हम जिंदा है यह किसी से छिपा नहीं है। हम पर कीचड़ उछाला जा रहा है। जलील किया जा रहा है। किस गुनाह की सजा दी जा रही है? क्या गुनाह कर दिया हमने? उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जिस आजम खानदान पर 151 का मुकदमा नहीं था। आज उन पर 300 से अधिक मुकदमे लाद दिए गए।

अब्दुल्ला ने कहा कि मैंने कभी भी न्यायालय के फैसले पर सवाल नहीं उठाया है। मैं प्रदेश का सबसे कम उम्र में विधायक बनने वाला था। इल्जाम लगा मेरे ऊपर कि मैंने अपनी उम्र गलत बताई। मुझे हटा दिया गया। साजिश हुई।मैं आज फिर कह रहा हूं कि पुलिस के डंडों और जोर पर विधायक नहीं बना था। जनता ने हमें चुना चुना था।

उन्होंने कहा कि संघर्ष करने वालों को हमेशा जेल की काल कोठरी मिलती है। इसलिए उनके वालिद मोहम्मद आजम खां और उनके परिवार ने जो रातें गुजारी किसी से छिपी नहीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। आज हमें भूमाफिया बना दिया गया। हम माफिया हो गए। हम धोखाधड़ी और फर्जीवाड़ा करने वाले हो गए। आज हम इतना ही कहना चाहते हैं अपने अल्लाह से अपने मालिक से कि जिस दिन आपके साथ गद्दारी बेमानी करने का ख्याल आए दिल में वह दिन दुनिया का आखरी दिन हो।

 

 

#आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय