Friday, October 23rd, 2026

आजम खान फिर आईसीयू में किया गया शिफ्ट

लखनऊ

समाजवादी पार्टी के सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की तबीयत फिर खराब हो गई है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी स्थिति चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है। उन्हें एक बार फिर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

मेदांता अस्पताल की ओर से बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक आजम (72) के फेफड़ों में कोविड के बाद फाइब्रोसिस कैविटी और छाती में संक्रमण पाया गया है। इसका इलाज शुरू कर दिया गया है। आज भी उनको तीन से पांच लीटर ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है और उन्हें क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है । उनकी तबीयत अभी चिंताजनक लेकिन नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्थिति अभी स्थिर है। उन्हें भी डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर एक्सपर्ट टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयत्नशील है।बता दें कि रामपुर से सपा सांसद आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला को पिछली नौ मई को कोविड-19 संक्रमण के कारण लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह सीतापुर जेल में बंद थे।

 

#आजम खान

Source : Agency

पाठको की राय