Wednesday, October 21st, 2026

आजाद अध्यापक संघ 4 सितंबर को करेगा जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन

उत्कृष्ट विद्यालय अमरपाटन में हुआ विकासखंड स्तरीय बैठक का आयोजन

अमरपाटन
मध्य प्रदेश आजाद अध्यापक शिक्षक संघ अमरपाटन में 04 सितंबर 22 को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम तथा 13 सितंबर 22 को भोपाल मे आयोजित तिरंगा यात्रा एवं विषेश रूप से लोकायुक्त प्रकरण के निराकरण के संबंध में आज विकासखंड अमरपाटन जिला सतना में प्रांतीय संगठन मंत्री रामाश्रय पटेल के मुख्य आतिथ्य में बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता कार्तिकेय द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष शिव कुमार पटेल, ब्लॉक सचिव पुंडरीकाक्ष द्विवेदी, ब्लॉक सचिव रामनगर बीके रजक, ब्लॉक उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, ब्लॉक संगठन मंत्री तेजभान पटेल, मीडिया प्रभारी राम लखन बंसल, तहसील अध्यक्ष राजभान विनोद कुमार पटेल सुआ उमलाल किंकर, गंगा प्रसाद साकेत, बिनेन्द्र चौधरी, धर्मराज पटेल, शिव प्रसाद पटेल ज्ञानेंद्र द्विवेदी, राम नारायण डेहरिया, राम भुवन पटेल, लवलीन कोल, राजेंद्र पटेल,मनोज प्रजापति, महेंद्र ढोक, हेमेंद्र राहंगडाले, रोहित खंगारे सहित कई अध्यापक शिक्षक साथी उपस्थित रहे। बैठक को सफल बनाने में उपस्थित सभी शिक्षक साथियों का कोटिशःआभार धन्यवाद।

 

Source : Agency

पाठको की राय