Wednesday, October 21st, 2026

ऋतिक रोशन के साथ वेम्बली में परफॉर्म करेंगे आयुष्मान खुराना

मुंबई
ड्रीम गर्ल और अंधाधुन फेम बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना पहली बार ऋतिक रोशन के साथ आइकॉनिक वेम्बली स्टेडियम में स्टेज शेयर करेंगे और परफॉर्मेंस देंगे।

आयुष्मान ने कहा, मैं केवल यही आशा करता हूं कि हम इस भव्य स्टेडियम में शानदार परफॉर्मेंस देंगे और लोगों का ऐसा मनोरंजन करेंगे, जिसे वे लंबे समय तक याद रखेंगे।

उन्होंने आगे कहा, भारत हर पहलू में वैश्विक बातचीत के केंद्र में है। हमारी कला और कलाकार अब विश्व स्तर पर जाने जाते हैं। हिंदी सिनेमा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। एक भारतीय के रूप में, वेम्बली में परफॉर्म करना मेरे लिए एक बड़ा क्षण है।

अपकमिंग परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा, यह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है कि मैं वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करूंगा, जिसने ऐतिहासिक रूप से क्वीन, कोल्डप्ले, जॉर्ज माइकल, माइकल जैक्सन जैसे म्यूजिकल आइकन से लेकर 1966 फीफा विश्व कप फाइनल सहित ऐतिहासिक खेल आयोजनों तक के अविश्वसनीय प्रदर्शन देखे हैं।

एक्टिंग के अलावा, आयुष्मान एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साडी गली, नज्म-नज्म, नैना दा क्या कसूर और मिट्टी दी खुशबू जैसे कई चार्टबस्टर गानों में अपनी आवाज दी है। .

एक्टर-सिंगर इस साल सितंबर के महीने में यूके के दो शहरों का दौरा करेंगे।

 

 

#Ayushmann Khurrana

Source : Agency

पाठको की राय