Friday, October 23rd, 2026

31 अक्टूबर तक च्वॉइस सेंटरों में बनाए जा सकते है आयुष्मान कार्ड

रायपुर
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत रायपुर जिले में च्वॉइस सेंटरों के माध्यम से अब 31 अक्टूबर तक नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाया जा सकता है।

उल्लेखनीय हैं कि नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पूर्व में 30 सितंबर आखिरी तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 अक्टूबर किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर डॉ. मीरा बघेल ने बताया कि च्वॉइस सेंटरों में नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड बनाएं जा रहे हैं। ऐसे परिवार जिन्होंने अपना एवं अपने परिवार के समस्त सदस्यों का आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है, वे सक्रिय राशनकार्ड और आधार कार्ड ले जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।

 

#Ayushman

Source : Agency

पाठको की राय