Monday, October 19th, 2026

आयशा संग बनी आयुष शर्मा की जोड़ी, म्यूजिक वीडियो में मचाएंगे धमाल

मुंबई.
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी आने वाली फिल्म रुस्लान को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।यह फिल्म अगले साल 12 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।अब खबर है कि आयुष ने अपनी आगामी परियोजना के लिए नेहा शर्मा की बहन आयशा शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो होगा, जिसकी शूटिंग जल्द इटली में शुरू की जाएगी।

बेंचमार्क एंटरटेनमेंट के निर्माता सैंडिल डैंग ने कहा, आयुष और आयशा की जोड़ी जादुई है। वो दोनों कुछ अनोखा लेकर आएंगे। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह परियोजना एक बड़ी सफलता होगी।आयशा एक जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते के जरिए की थी।इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं, जिसमें इक वारी, कुडिय़ां लाहौर दियां और रंगरेज शामिल हैं।

आयुष ने साल 2018 में आई फिल्म लवयात्री के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी।इसके बाद आयुष अंतिम में नजर आए थे, जिसमें उनकी भिड़ंत सलमान खान के साथ हुई थी।आने वाले दिनों में आयुष रुस्लान में दिखाई देंगे, जिसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी ने किया है।फिल्म में जगपति बाबू और विद्या मालवदे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

 

#Ayush Sharma

Source : Agency

पाठको की राय