बीएसपी सीनियर स्कूल का आयुष जीता राष्ट्रीय ग्रामीण आईटी क्विज का खिताब
रायपुर
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस) के सहयोग से कर्नाटक सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी बीटी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ग्रामीण आईटी क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आॅनलाइन के माध्यम से किया गया था जिसमें अंतिम आठ में राजस्थान,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक से छात्र सलेक्ट हुए जिनमें छत्तीसगढ़ के बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई करने वाले आयुष चौहान ने ग्रामीण आईटी क्विज में प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वहीं केडीएवी स्कूल जामनगर गुजरात के प्रियांशु सिन्हा दूसरे स्थान पर रहे। टीसीएस, बैंगलोर के हेड आॅफ आॅपरेशन्स सुनील देशपांडे ने विजेता को 1,00,000 रुपयों और उपविजेता को 50,000 रुपयों की टीसीएस शिक्षा छात्रवृत्ति प्रदान की।
इस दौरान बेंगलुरु टेक समिट 2021 के एक हिस्से के रूप में आयोजित इस प्रतियोगिता में राजस्थान से यशस्वी जैसवाल - स्वामी विवेकानंद गवर्नमेंट मॉडल स्कूल दौसा, महाराष्ट्र से ओजस राउत - यशवंत महाविद्यालय वर्धा, मध्यप्रदेश से पुष्कर यादव - गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल भिंड, गुजरात से प्रियांशु सिन्हा - केडीएवी स्कूल जामनगर, छत्तीसगढ़ से आयुष चौहान - बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग, उत्तरप्रदेश से विशेष कुमार - एएसएम मॉडर्न एकेडमी अमरोहा, आंध्रप्रदेश से गणेश भारद्वाज - कोमारेड्डी ईएम हाई स्कूल कृष्णा तथा कर्नाटक से जयंत हेगड़े - लायंस इंग्लिश मीडियम स्कूल सिरसी शामिल हुए। वर्च्युअली हुए इस प्रतियोगिता के अंतिम दौर में इन आठ प्रतिभागियों में कड़ा मुकाबला हुआ जिनमें पांच विभाग थे - बाइट क्लाउड्स, बाइट रेकग्निशन, बाइट कॉन्टेक्स्ट, बॉर्डरलेस बाइट्स, बाइट्स एजाइल। आईटी डोमेन में छात्रों के ज्ञान की कड़ी परीक्षा ली गयी और उन्हें नए तरीकों से सोचने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान छात्रों को पूरी तरह से नया डिजिटल अनुभव प्राप्त हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से बारहवीं तक की कक्षाओं के छात्र ग्रामीण आईटी क्विज बारे में जजों में अपनी ओर आकर्षित करने आ प्रयास किया जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के बीएसपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आयुष चौहान सफल रहे है और उन्हें विजेता घोषित किया गया। इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, बीटी और एसएंडटी, उच्च शिक्षा, कौशल विकास, उद्यमिता और आजीविका विभाग के मंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, उन्होंने विजेताओं को बधाई दी।

पाठको की राय