Friday, October 23rd, 2026

आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण करायेगा आयुष विभाग  

भोपाल 

शासकीय होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ने औषधि आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण भोपाल शहर के सभी वार्डों में युद्ध-स्तर पर करवाये जाने के निर्देश जारी किये हैं। आयुष मंत्रालय और संचालनालय आयुष के निर्देशानुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये आर्सेनिक एल्ब-30 का वितरण किया जा रहा है।

साथ ही औषधि वितरण का डॉक्यूमेंटेशन भी निर्धारित प्रपत्र में अनिवार्य रूप से करने को कहा गया है। इसके लिये पी.जी. स्कॉलर्स और इंटर्नर्स की टीम चिकित्सा अधिकारियों के दिशा-निर्देशों में बनाकर नियमित रूप से कोरोना प्रतिरोधक औषधि का वितरण कराये जाने के लिये अन्य आदेश तक आदेशित किया है। औषधि वितरण की मॉनीटरिंग एवं दैनंदनिक रूप से संचालनालय को जानकारी भेजने के लिये चिकित्सालय की अधीक्षक डॉ. सुनीता तोमर को अपने कार्य के साथ नोडल अधिकारी बनाया है।
 

 

#आर्सेनिक एल्ब-30

Source : Agency

पाठको की राय