Friday, October 23rd, 2026

आयुष आपके द्वार योजना : भोपाल के अर्जुन नगर में पहुँची स्वास्थ्य सुविधा

भोपाल

प्रदेश में नागरिकों को वर्षाजनित रोग से बचाव के लिये आयुष विभाग ने एक अगस्त से आयुष आपके द्वार योजना प्रारंभ की है।

भोपाल के अर्जुन नगर में हकीम सैयद ज़िया उल हसन शासकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय ने नागरिकों को यूनानी चिकित्सा पद्धति से उपचार सुविधा उपलब्ध कराई है। गठित चिकित्सा दलों ने नागरिकों को इस मौसम में होने वाली बीमारी से बचाव की जानकारी दी। दल निर्धारित समय-सारणी के अनुसार भोपाल के विभिन्न वार्डों में पहुँच कर नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेगा। हुजूर तहसील के 3 ग्राम सिकंदराबाद, मुगालियाछाप और बरखेड़ानाथू को यूनानी चिकित्सालय ने बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गोद लेकर कुछ वर्षों से ग्रामीणों को यूनानी चिकित्सा पद्धति से उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

2500 वर्ष पुरानी है आयुष की यूनानी चिकित्सा पद्धति

यूनानी चिकित्सा पद्धति लगभग 2500 वर्ष पुरानी है। इस पद्धति से रोगों को जड़ से खत्म करने के प्रयास किये जाते हैं। भोपाल शहर में प्राचीन यूनानी शफाखाने के जरिये भी नागरिकों को नियमित रूप से रोगों से उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय