Wednesday, October 21st, 2026

अयोध्या सुंदर हो गई, मुस्लिम महिला ने मोदी-योगी की तारीफ की तो शौहर ने चेहरा जलाया, दिया तीन तलाक

अयोध्या
अयोध्या में मुस्लिम महिला को मोदी-योगी की तारीफ करना महंगा पड़ गया। शौहर ने पत्नी को पहले जलाया, फिर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने बुरी तरह पीटने का भी आरोप लगाया। पीड़िता ने अयोध्या और बहराइच दोनों जनपदों की पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। अब तक नहीं दर्ज मुकदमा हुआ। युवती ने वीडियो वायरल कर सीएम योगी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।युवती का कहना है कि अयोध्या का विकास देखकर उसने अपने पति से मोदी-योगी की तारीफ की थी। पहले पीटा फिर घर से निकाल दिया, समझौते के बाद घर ले गया और वहां तीन तलाक दे दिया।

मरियम बेटी मोहम्मद शरीफ निवासी मोहल्ला सराय थाना जरवल रोड जनपद बहराइच की रहने वाली है। 13 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली नगर अंतर्गत मोहल्ला दिल्ली दरवाजा के रहने वाले अरशद पुत्र इस्लाम के साथ उसका निकाह हुआ था। महिला ने बताया कि निकाह के बाद जब मैं शौहर के साथ अयोध्या जाकर वहां की सड़क लता चौक की खूबसूरती और तमाम सारे विकास कार्य देखा तो बहुत अच्छा लगा। अयोध्या की आबो हवा भी बहुत अच्छी लगी जिस पर मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ की और कहा कि वास्तव में योगी जी ने अयोध्या में बहुत काम किया है। इस पर मेरे शौहर आग बबूला हो गए और वहीं से मुझे अपने मायके भेज दिया। दोबारा वह फोन कर हर बार आने को मना करते थे। जब मैं अयोध्या पहुंची तो कुछ लोगों ने मेरी सुलाह कर दी।

इस दौरान जब मैं दोबारा ससुराल पहुंची तो शौहर तीन तलाक दे दिया और घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। इस दौरान सास और छोटी ननद ने रोका और कहां कि इसे बाहर मत जाने दो। इस पर सभी ने मेरा हाथ पकड़ लिया और गला दबाने लगे जिससे बेहोश होने लगी। सास के कहने पर शौहर अरशद ने किचन से चूल्हे पर रखी गरम दाल लाकर मेरे ऊपर चेहरे पर फेंक दिया। मैं बुरी तरीके से झुलस गई। महिला का आरोप है कि वह चक्कर काट रही है उसको न्याय नहीं मिल रहा है।

 

#Praising Modi-Yogi proved

Source : Agency

पाठको की राय