Monday, October 26th, 2026

MP पुलिस के 26 अफसरों और जवानों को 15 अगस्त पर पुरस्कार

भोपाल
मध्य प्रदेश पुलिस के 26 पुलिस अफसरों और जवानों को राष्टÑपति के पुलिस पदक से अगले साल 15 अगस्त पर नवाजा जाएगा। वहीं भोपाल सीबीआई यूनिट के एक अफसर को भी राष्टÑपति के पुलिस मेडल से नवाजा जाएगा। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने आज सुबह इन मैडल का ऐलान किया है।  मंडला एसपी यशपाल सिंह राजपूत के साथ ही उपनिरीक्षक मंडला सुशील पटेल, अंशुमान सिंह चौहान और आरक्षक अतुल कुमार शुक्ला के अलावा बालाघाट जिले में पदस्थ रहे आईपीएस एवं एसडीओपी आदित्य मिश्रा और अब्दुल सलीम खान निरीक्षक को गैलेंटी दिये जाने का ऐलान किया गया है। वहीं विशिष्ट सेवा के लिए एडीजी चयन संजीव समी, सातवीं वाहिनी के असिस्टेंट कमांडेंट रामकीर्ति शुक्ला, आईजी ग्रामीण भोपाल कार्यालय में पदस्थ उपनिरीक्षक  घनश्याम राहुल और सैकेंड बटालियन ग्वालियर के प्रधान आरक्षक टेक सिंह विष्ट को दिये जाने का ऐलान किया गया है।

अतुल हजेला को भी मिलेगा पदक
सीबीआई भोपाल यूनिट में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल हजेला को भी राष्टÑपति के पुलिस पदक से नवाजा जाएगा। उन्हें विशिष्ट सेवा के लिए मैडल दिया जाएगा। वहीं सराहनीय सेवाओं के लिए कटनी के पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, उज्जैन लोकायुक्त के एसपी अनिल कुमार विश्वकर्मा, जबलपुर लोकायुक्त के एसपी संजय साहू, इंदौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, सुनील कुमार चौकदार एसपी रेडियो, पीटीसी एसपी इंदौर रामेश्वर प्रसाद चौबे, डीएसपी पुलिस रेडियो ट्रैनिंग इंदौर राजेंद्र सिंह वर्मा,  लोकायुक्त उज्जैन के निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव सहित 21 अफसरों और जवानों को पदक दिये जाने का ऐलान हुआ है।

 

#Awards

Source : Agency

पाठको की राय