Monday, October 19th, 2026

स्टीपलचेज में अविनाश मुकुंद ने जीता रजत पदक, 10000 मीटर रेस वॉक में प्रियंका ने जीता सिल्वर

नई दिल्ली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 27 मेडल जीत चुका है। खेलों के 9वें दिन यानि की 6 अगस्त को भारतीय एथलीट्स इसमें जरूर इजाफा करना चाहेंगे। भारत की प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 10,000 मीटर रेस वॉक में रजत पदक जीता।

कुश्ती में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट के रवि दहिया के साथ स्टार रेस्लर विनेश फोगाट पर हर किसी की नजरें होंगी। फोगाट राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेंगी। कुश्ती के अलावा पुरुष हॉकी टीम और महिला क्रिकेट टीम अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले में पदक पक्का करने उतरेंगी। अगर आज दोनों टीमें जीतती है तो कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएंगा, हारने पर टीमों को बॉन्ज मेडल मैच का मौका मिलेगा। एथलेटिक्स में दूती चंत और हिमा दास के अलावा बैडमिंटन में पीवी सिंधू एक्शन में होंगी।

 

 

#Avinash Mukund

Source : Agency

पाठको की राय