Wednesday, October 21st, 2026

आस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने पहले टेस्ट में कर दिया धमाका

नई दिल्ली
आस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज की शुरुआत 9 विकेट की दमदार जीत के साथ की है। ब्रिसबेन टेस्ट में मेजबान टीम ने इंग्लैंड को खिलाफ चौथे दिन शानदार गेंदबाजी के दमपर वापसी की और महज 20 रन के लक्ष्य को आसानी से 1 विकेट खोकर हासिल कर लिया। आस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने रिकार्ड तोड़ प्रदर्शन कर मैच को यादगार बना दिया। विवादों में घिरने के बाद टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे विकेटकीपर टिम पेन ने एशेज से ठीक पहले पद से इस्तीफा दिया। इसके बाद उन्होंने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से ब्रेक की घोषणा कर दी। पेन की जगह कैरी को चयनकर्ताओं ने टेस्ट में डेब्यू करने का मौका दिया। पहले ही मैच में इस खिलाड़ी ने विकेट के पीछे 8 शिकार कर रिकार्ड बना डाला।

रिषभ पंत का रिकार्ड टूटा
एलेक्स कैरी ने पहले मैच में 8वां कैच लपकने के साथ ही डेब्यू पर सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकार्ड बना डाला। भारतीय विकेटकीपर रिषभ पंत ने इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करते हुए कुल 7 कैच लपके थे। आस्ट्रेलिया के ब्रायन ताबेर, इंग्लैंड के एलेन नाट, श्रीलंका के डुनिसिंगे, इंग्लैंड के क्रिस रीड और आस्ट्रेलिया के पीटर नेविल ने 7-7 कैच डेब्यू टेस्ट में लपके थे।ब्रिसबेन में पैट कमिंस की कप्तानी में पहला टेस्ट मैच खेलने उतरे आस्ट्रेलिया ने धमाकेदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। पहली पारी में इंग्लैंड की टीम को 147 रन पर ढेर करने के बाद ट्रेविस हेड के शतक के दम पर 425 रन का स्कोर खड़ा किया। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम 297 रन ही बना पाई और 20 रन का लक्ष्य आस्ट्रेलिया के सामने रखा। आसान लक्ष्य को 1 विकेट खोकर हासिल कर टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।

 

 

#Australian wicketkeeper#Alex Carey

Source : Agency

पाठको की राय