Wednesday, October 21st, 2026

श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ फरवरी में होने वाली टी20 सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और मिचेल मार्श को 16 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया है जबकि कोच जस्टिन लैंगर की भी छुट्टी की दी गई है। ऑस्ट्रेलिया को पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका की मेजबानी करनी है। ये मैच 11 से 20 फरवरी के बीच सिडनी, कैनबरा और मेलबर्न में खेले जाएंगे। लैंगर समेत सहयोगी स्टाफ के सदस्य इस दौरान छुट्टियों पर हैं। उनकी गैर मौजूदगी में एंड्रयू मैकडोनाल्ड टीम के मुख्य कोच होंगे। ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले वॉर्नर और मार्श को पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज से पहले इन पांच मैचों से बाहर रखा गया है। फिट होकर लौटे तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी वापसी कर रहे हैं।

श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम : एरॉन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मोइजेस हेनरिक्स, जोश इंगलिस, बेन मैकडरमोट, ग्लेन मैक्सवेल, झाय रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, एडम जाम्पा।

 

 

#Australian squad

Source : Agency

पाठको की राय