Tuesday, October 20th, 2026

Australian Open: क्वार्टर फाइनल में सानिया-राम की जोड़ी

मेलबर्न
सानिया मिर्जा और उनके साथी राजी राम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अब तक ऑस्ट्रेलियन ओपने में भारतीय चुनौती बची हुई है। सानिया इस टूर्नामेंट में अकेले भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। सानिया मिर्जा और उनके अमेरिकी जोड़ीदार राजीव राम की जोड़ी ऑस्ट्रेलियन ओपेन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। सानिया-राम की जोड़ी ने एलेन पेरेज और मैटवे मिडेलकूप पर सीधे सेटों में हराया।

भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने कोर्ट 3 पर दूसरे दौर के मैच में ऑस्ट्रेलियाई पेरेज़ और डच मिडलकोप को 7-6 (8/6), 6-4 से हराया।  एक घंटे 27 मिनट तक चले इस मैच में सानिया और राम बेहतरीन लय में नजर आए। पहले सेट में पेरेज और मिडलकोप ने संघर्ष किया और करीबी अंतर से हारे, लेकिन दूसरे सेट में वो वापसी नहीं कर पाई और भारतीय अमेरिकी जोड़ी ने यह सेट भी जीतकर मैच अपने नाम कर लिया।

क्वार्टर फाइनल में किससे होगा मुकाबला
सानिया मिर्जा और राजीव राम की जोड़ी को इस टूर्नामेंट में कोई वरीयता नहीं दी गई थी। यह जोड़ी अब क्वार्टर फाइनल में सैम स्टोसुर और मैथ्यू एबडेन और जैमी फोरलिस और जेसन कुबलर के बीच जीतने वाली जोड़ी का सामना करेंगे।

मिर्जा और राम ने पहले दौर में सर्बिया के एलेक्जेंड्रा क्रुनिक और निकोला कैसिक को मात दी थी। इस हफ्ते की शुरुआत में छह बार की ग्रैंड स्लैम विजेता मिर्जा महिला युगल स्पर्धा के पहले दौर में बाहर हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी सत्र होगा। वहीं रोहन बोपन्ना और उनकी क्रोएशियाई जोड़ीदार दरिजा जुराक श्राइबर शनिवार को मिश्रित युगल स्पर्धा से पहले दौर में ही बाहर हो गए।

 

#Australian Open

Source : Agency

पाठको की राय