Wednesday, October 21st, 2026

ऑस्ट्रेलियन बल्लेबाज ने एक ओवर में 8 छक्को के साथ कूट डाले 50 रन


एक बल्लेबाज एक ओवर में कितने रन बना सकता है.आप कहेंगे  क्रिकेट के 1 एक ओवर में 6 गेंदे होती हैं अगर कोई बल्लेबाज सभी गेंदों पर छक्के लगाए तो 36 रन बनेंगे. लेकिन क्रिकेट की दुनिया के इस  बल्लेबाज ने इन आंकड़ो को बौना साबित कर दिया है. उसने वो कर दिखाया जिससे क्रिकट के पंड़ित भी आश्चर्यचकित हो गए. फैंस ने दांतो तले उंगलियां दबा ली. आइए हम आपको बताते हैं कि उस बल्लेबाज ने ऐसा क्या कर दिया.

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज सैम हैरिसन ने सोरेंटो डनक्रेग सीनियर क्लब की तरफ से खेलते हुए नाथन बेनेट के एक ओवर में 50 रन कूट डाले. बेनेट ने ओवर में 8 गेंद की जिसमें 2 नो बॉल शामिल थी. यह घटना खेल के 39वें ओवर के दौरान हुई.  इन कारनामे के बाद ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने 39वें ओवर में अपनी हॉफ सेंचुरी पूरी की और 40वें ओवर में शतक लगा दिया. सैम जब 80 रनों पर थे तब पारी का आखिरी ओवर किया गया जिसमें उन्होंने तूफानी अंदाज में 22 रन बनाए. सोरेंटो डनक्रेग ने 40 ओवर में 276 रन बनाए, जिसमें सैम का शानदार शतक शामिल है.

न्यूजीलैंड के क्रिकेटर बर्ट वेंस इस मामले में सबसे आगे हैं. फस्ट क्लास क्रिकेट तक खेलने वाले वेंस ने 1990 में 77 रन से अधिक का ओवर फेंका था. यह अभी भी फस्ट क्लास क्रिकेट का सबसे महंगा ओवर है. इस ओवर में वेंस ने कई फुल टॉस नो बॉल फेंकी.  इस दौरान उनकी गेंदों पर एक बार में लगातार पांच छक्के लगे. ये क्रिकेट की दुनिया का सबसे महंगा ओवर भी है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में 3 खिलाड़ियों ने 6 छक्के लगाए हैं. युवराज सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप 2007 में इंग्लैंड के स्टूअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के लगाए थे. जिसके बाद वो रातों रात हीरो बन गए थे. वहीं 6 छक्के लगाने का करिश्माई कारनामा सबसे पहले साउथ अफ्रीका के हर्शल गिब्स ने किया था. उन्होंने 2007 में नीदरलैंड के खिलाफ इस काम को अंजाम दिया था. किरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ 6 छक्के लगाए थे.

 

Source : Agency

पाठको की राय