Wednesday, October 21st, 2026

T20 World Cup में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हराया

अबुधाबी
 टी-20 वर्ल्ड कप में सुपर 12 राउंड के मुकाबले शुरु हो गये हैं। ग्रुप 1 के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 118 रनों के लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 5 विकेट के नुकसान पर 3 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। वैसे ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। कप्तान एरॉन फिंच बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये और डेविड वार्नर भी बड़ी मुश्किल से 14 रन बना पाए। मार्श भी सिर्फ 11 रनों का योगदान दे पाये। 8 ओवरों में टीम का स्कोर 3 विकेट पर 38 रन था। लड़खड़ाती ऑस्ट्रेलियाई पारी को स्टीव स्मिथ और मैक्सवेल ने संभाला। स्मिथ ने 34 गेंदों में 35 रन बनाये, जबकि मैक्सवेल ने 18 रन बनाये।जिसके बाद मार्कस स्टॉयनिस और मैथ्यू वेड ने खुलकर खेलते हुए टीम को जीत दिला दी। स्टॉयनिस ने 16 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाये, जबकि वेड ने 10 गेंदों में 15 रन बनाये। साउथ अफ्रीका की ओर से नॉर्खिये ने 2 विकेट लिए, जबकि रबाडा, तबरेज शम्सी और केशव महाराज को 1-1 विकेट मिला।

शेख जाएद स्टेडियम, अबुधाबी में चल रहे इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया । पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर में ही मैक्सवेल ने कप्तान बवूमा को बोल्ड कर ऑस्ट्रेलिया को पहली सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक भी 7 रनों के स्कोर पर पैवेलियन लौट गये। पहले पॉवर प्ले में साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में 3 विकेट खोकर केवल 29 रन बनाये थे। टीम की ओर से एडम मारक्रम ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाये। बाकी से तमाम बल्लेबाज एक के एक कर आउट होते गये। 100 रन बनने तक टीम के 8 विकेट गिर चुके थे। साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 118 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एडम जैम्पा, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड ने 2 -2 विकेट लिए।

 

#T20 World Cup

Source : Agency

पाठको की राय