Thursday, October 22nd, 2026

AUS W vs BAN W मैच में दिखा अजूबा, बॉलर के गेंद फेंकने से पहले ही बिखर गईं गिल्लियां

नई दिल्ली
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप के 25वें मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना हुई, जिसे देखकर कमेंटेटर्स भी हैरान रह गईं और फिर खूब ठहाके लगाए। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच यह मैच वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जा रहा है, जो बारिश के चलते समय पर नहीं शुरू हो पाया। मैच जब शुरू हुआ तो इसे घटाकर 43-43 ओवर का कर दिया गया। तेज हवा के बीच मैच शुरू हुआ और जब ऑस्ट्रेलिया बॉलर मेगन स्कूट पहली गेंद फेंकने के लिए तैयार थीं, तभी स्ट्राइकर एंड पर स्टंप्स की गिल्लियां बिखर गईं।
 

मैच के दौरान इतनी जोरदार ठंड पड़ रही है कि खिलाड़ी डगआउट में कंबल लेकर बैठीं नजर आईं। ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों के डगआउट में ऐसा ही नजारा देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी है, वहीं बांग्लादेश सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर ही है। ऑस्ट्रेलिया का यह आखिरी लीग मैच है, जबकि बांग्लादेश को अभी एक और मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल का टिकट कटाने वाली महज दो टीमें हैं।

 

#AUS W vs BAN W

Source : Agency

पाठको की राय