Wednesday, October 21st, 2026

AUS vs NZ: ऑस्ट्रेलिया का न्यूजीलैंड का दौरा हुआ रद्द, बड़ी वजह आई सामने

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे पर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। हालांकि अब यह दौरा रद्द कर दिया गया है। न्यूजीलैंड को 17, 18 और 20 मार्च को नेपियर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करनी थी। सीरीज को इसलिए रद्द ​की गई है क्योंकि मेजबान न्यूजीलैंड के पास खिलाड़ियों के आइसोलेशन के लिए जगह नहीं थी और ऐसे में न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZ) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मिलकर सीरीज को रद्द करने का निर्णय लिया।

एनजेड के चीफ डेविड व्हाइट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के दौरे को रद्द करने के अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं था क्योंकि देश में एंट्री करने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, 'जब हमने इस दौरे को तय किया था तब हमें उम्मीद थी कि सीरीज के समय तक नियमों में बदलाव आ जाएगा। हालांकि ऑमिक्रॉन के कारण सबकुछ बदल गया और अब हमारे लिए इस सीरीज का आयोजन करना मुश्किल है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।'
 

न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

इससे पहले, न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। कीवी टीम को 24 जनवरी से 9 फरवरी तक ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और एकमात्र टी20 मैच खेलना था। लेकिन न्यूजीलैंड क्वारंटाइन रिक्वायरमेंट और बॉर्डर कंट्रोल के कारण इस दौरे को भी स्थगित किया गया था। 

 

#AUS vs NZ

Source : Agency

पाठको की राय