Wednesday, October 21st, 2026

Audi Q3, Q3 Sportback की कीमतें 1.6 प्रतिशत तक बढ़ेगी

नई दिल्ली
जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी ऑडी ने क्यू3 और क्यू3 स्पोर्टबैक की कीमतों में एक मई से 1.6 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की। कंपनी ने सीमा शुल्क और उत्पादन लागत में वृद्धि होने की वजह से दाम बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने क्यू8 सेलिब्रेशन, आरएस5 और एस5 की कीमतों में एक अप्रैल से 2.4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की थी।

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने एक बयान में कहा, ‘‘हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करते हैं। सीमा शुल्क और उत्पादन लागत में वृद्धि ने हमें अपनी कीमतों में संशोधन करने के लिए मजबूर किया है।’’ उन्होंने कहा कि हालांकि, कंपनी ने विभिन्न स्तरों पर लागत वृद्धि के प्रभाव को कम करने की कोशिश की है लेकिन मौजूदा स्थिति में कीमत में बढ़ोतरी करने की जरूरत है। इससे पहले, मर्सिडीज-बेंज इंडिया भी लागत बढ़ने का हवाला देकर एक अप्रैल से विभिन्न मॉडलों के दाम में दो लाख रुपये से 12 लाख रुपये तक बढ़ोतरी कर चुकी है।

 

 

#Audi Q3#Q3 Sportbac

Source : Agency

पाठको की राय