Friday, October 23rd, 2026

शासकीय उद्यान रोपणी बेन्द्रनवागांव में 16 और सेमरा में 17 अप्रैल को की जाएगी आम फलों की नीलामी

धमतरी

धमतरी जिले के दो शासकीय उद्यान रोपणियों में आम मातृवृक्षों में लगे आम फलों की नीलामी 16 और 17 अप्रैल को दोपहर ढाई बजे से की जाएगी। सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी बेन्द्रानवागांव 16 अप्रैल और नगरी विकासखण्ड के शासकीय उद्यान रोपणी सेमरा में 17 अप्रैल को यह नीलामी होगी। उन्होंने बताया कि जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहते हैं, वे नीलामी के पहले इसके नियम और शर्तें तथा आम फलबहार का अवलोकन उक्त नर्सरियों में जाकर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इच्छुक व्यक्ति नर्सरियों पर अमानत राशि पांच हजार रूपये रोपणी कार्यालय में जमा कर प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

 

#mango

Source : Agency

पाठको की राय