Friday, October 23rd, 2026

सावधान! खतरे के निशान के पास पहुंचा Pong Dam का पानी, आस-पास के एरिया में Alert

हाजीपुर
 पौंग डैम झील में पानी की आवक दिन प्रति दिन कम होती जा रही है, लेकिन पानी अभी भी खतरे के निशान के पास है। बी. बी. एम. बी. प्रशासन द्वारा डैम में पानी की स्थिति को कंट्रोल में रखने के लिए पानी छोड़ने की प्रक्रिया को स्थिति के अनुसार जारी रखा हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज पौंग डैम से स्पिलवे द्वारा 32381 तथा पावर हाऊस द्वारा 17218 कुल 49599 क्यूसेक पानी शाह नहर बैराज में छोड़ा गया है। शाम 7 बजे पौंग डैम झील में पानी की आवक 19469 क्यूसेक नोट की गई और पौंग डैम झील का लैवल 1390.33 फुट नोट किया गया, जो खतरे के निशान से 33 फुट ज्यादा है। वहीं साथ लगते इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार शाह नहर बैराज से 35889 क्यूसिक पानी ब्यास दरिया में छोड़ा जा रहा है जो पहले दिनों के मुकाबले काफी कम है।

 

#Pong Dam

Source : Agency

पाठको की राय