Tuesday, October 20th, 2026

PNB ग्राहक ध्यान दें! 4 अप्रैल से बदल रहा यह बेहद जरूरी नियम, बैंक ने दी जानकारी

 नई दिल्ली

क्या आप आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ग्राहक हैं? अगर हां... तो आपके लिए एक बेहद जरूरी खबर है। PNB 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay system- PPS) लागू करने जा रहा है। PNB की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल से चेक भुगतान (Cheque payment) के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। बता दें कि इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है।

बैंक ने दी जानकारी
PNB की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक,  "4 अप्रैल 2022  से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली अनिवार्य होगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए ₹10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो PPS कंफर्मेशन अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा।" अधिक जानकारी के लिए पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800-103-2222 या 1800-180-2222 पर कॉल कर सकते हैं। या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

क्या है पॉजिटिव पे सिस्टम?
पॉजिटिव पे सिस्टम एक प्रकार से फ्रॉड को पकड़ने वाला टूल है। इस सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा तो उसे अपने बैंक को पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को SMS, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी। इस सिस्टम से चेक से पेमेंट जहां सुरक्षित होगा, वहीं क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा। इसमें जारी किए गए फिजिकल चेक को एक जगह से दूसरी जगह घूमना नहीं पड़ता है। यह काफी आसान और सुरक्षित प्रोसेस है।

 

#PNB ग्राहक

Source : Agency

पाठको की राय