Friday, October 23rd, 2026

ज्वेलरी शाप में गोली चलाकर लूट का प्रयास, संचालक घायल, एक युवक पकड़ाया

बिलासपुर
शहर के शनिचरी बाजार से लगे गोंड़पारा स्थित दीपक ज्वेलर्स में तीन नकाबपोश लुटेरों ने गुरुवार की दोपहर लूट का असफल प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने गोली भी चलाई, जिससे संचालक दीपक सोनी घायल हो गए। वहीं भीड़ ने एक युवक को दबोच लिया।

दुकान के संचालक दीपक सोनी को जांघ के पास गोली लगी है, जिन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है। इधर, घटना के बाद बिलासपुर पुलिस के द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दो अन्य फरार आरोपितों की पहचान कर धरपकड़ के लिए नाकेबंदी की गई है। एक आरोपित को आसपास के लोगों की जमा भीड़ ने ही पकड़ ली थी। उसी से उसके साथ आए दो अन्य आरोपितों का पता चला। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं घटना में प्रयुक्त दो कट्टे, दो राउंड, एक चाकू और मोटरसाइकिल व एक मोबाइल बरामद किया गया है।

 

#Attempted

Source : Agency

पाठको की राय