Saturday, October 24th, 2026

भतीजी को बंधक बनाकर रेप की कोशिश, मुंह खोलने पर दी जान से मारने की धमकी

बरेली
यूपी के बरेली जिले में भतीजी ने अपने चाचा पर बंधक बनाकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाकर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भुता क्षेत्र की युवती का कहना है कि गुरुवार को चाचा ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे चौकी चौराहा बुलाया। जब वह पहुंची तो किसी कामिनी नाम की महिला से मिलाने की बात कहकर चाचा उसे फीनिक्स मॉल के पास एक कमरे में ले गए। वहां चाचा ने उसका आधार कार्ड नंबर लेकर कमरे में मौजूद एक महिला को दे दिया। चाचा पानी लेने गए और औरत वहां से चली गई। इसके बाद चाचा ने कमरा अंदर से बंद करके उसे बंधक बना लिया। वह दरवाजा खोलने को आगे बढ़ी तो चाचा ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती करने लगे। विरोध पर उसके साथ मारपीट भी की गई। धक्कामुक्की के दौरान शराब के नशे में होने के कारण उसके चाचा गिर पड़े और वह भाग निकली। इसके बाद वह अपनी मामी के घर पहुंची तो चाची ने फोन करके घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय