Monday, October 19th, 2026

बिहार में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, आधी रात थाने में लगाई आग; सीसीटीवी में दिखा

दरभंगा.

दरभंगा के मोरो थाने को कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार की रात आग लगा दिया। पुलिस वालों को थाने के अंदर ही जलाने की कोशिश की गई है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की सजकता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। असामाजिक तत्वों की करतूत सीसी कैमरा में कैद पाए गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक भी दिखा है। सीसीटीवी फुटेज एक युवक डब्बे से कुछ ज्वलनशील पदार्थ छिड़कता हुआ नजर आ रहा है।

इसकी भी जांच की जा रही है क्या? छिड़ककर आग लगा ने का प्रयास कर रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी सागर कुमार ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। थाना में लगे सीसी कैमरे के फुटेज का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सीसी कैमरे में एक असामाजिक तत्व की तस्वीर कैद पाई गई है। उसका सत्यापन कराया जा रहा है। बहुत जल्द पूरे मामले का पर्दापाश कर दिया जाएगा।

ओडी ड्यूटी और संतरी ड्यूटी वाले की गतिविधि
इस मामले की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने कहा कि घटना से सम्बंधित सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज एक युवक रात को 12.21 से 12.54 के बीच आग लगाते हुए नजर आ रहा है। उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इस घटना से बचाव के लिए ओडी ड्यूटी और संतरी ड्यूटी वाले की गतिविधि की भी जांच की जा रही है।

 

#burn policemen#at midnight

Source : Agency

पाठको की राय